Search

May 6, 2026 4:35 pm

तीन दिवसीय पल्स पोलियों का हुआ शुभारंभ

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)तीन दिवसीय पाल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सक पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा के द्वारा0_5वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।इस दौरान डॉ मुकेश बेसरा ने कहा कि तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन पोलियो शत प्रतिशत बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करने को लेकर सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा प्रखंड क्षेत्र में कुल 22107 बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।इसको लेकर कुल 126 बूथ एवं दो ट्रांजिस्ट बूथ बनाया गया है। इसके अलावे 252वेक्सीनेटर, 32सुपरवाइजर को लगाया गया है। उन्होंने बताया छूटे हुए बच्चों को सोमवार एवं मंगलवार को घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!