बजरंग पंडित
महेशपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार हाथीमारा गांव निवासी अरसलाम अंसारी के तीन वर्षीय पुत्र आलीम अंसारी अपने रिश्तेदार के घर रघुनाथपुर गांव घूमने गया हुआ था. वही सड़क किनारे आलीम शेख खेल रहा था. इसी दौरान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादाहा गांव निवासी अकबर अंसारी बाइक में सवार होकर रघुनाथपुर ससुराल जा रहा था. इसी क्रम में आलीम अंसारी बाइक के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं परिजनों ने जख्मी बच्चा को सीएचसी अस्पताल महेशपुर लाया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी बच्चा का प्राथमिक उपचार की. चिकित्सक ने जख्मी बच्चा का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।










