Search

May 17, 2026 2:57 am

दवा दुकान में 2 सदस्यीय टीम ने की घंटों छापेमारी, जांच हेतु कई दवाओं का लिया नमूना ।

बजरंग पंडित

पाकुड़ के हिरणपुर में नकली दवा बेचने की शिकायत पर ज़ैद मेडिकल हिरणपुर में झारखंड औषधि निदेशक रांची के निर्देश पर औषधि की दो सदस्यीय टीम पहुंच कर हिरणपुर पुलिस की मदद से सघन छापेमारी की. छापेमारी करीब 2 घंटे तक चली. छापेमारी में जांच के लिए विभिन्न दवाओं की सैंपल ली गई.दवाओं के सैंपल को लैब में जांच किये जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

छापेमारी शुरु होते ही हिरणपुर के दवा दुकानदारों ने अपने-अपने दवा दुकान बंद कर दिए. हालांकि ज़ैद मेडिकल के दुकानदार ने बताया कि मेरे दुकान पर साज़िश के तहत विशेष कर मुझे टारगेट किया जा रहा है जो लगातार यह लेकर तीन बार छापेमारी की गई है. पिछले बार छापेमारी में भी कुछ नही निकला. मैं सही दवा बेचता हूँ. इसलिए ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. जो अन्य लोगों को हजम नहीं हो रहा है. इसलिए मेरे दुकान पर छापेमारी कराकर मुझे परेशान किया जा रहा है. ऐसे शिकायतकर्ता पर भी जांच होनी चाहिए कि वो झूठी शिकायत कर रहा है या सही उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!