सतनाम सिंह
नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी होगी
देश की जनता अबकी बार INDIA के साथ।
पाकुड़। बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेष नरायण ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज पाकुड़ पहुंच कर जिला कांग्रेस कार्यलय में कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ( बुलेट) की अध्यक्षता में स्वागत करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी शेष नरायण ओझा ने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि देश को बचाना है तो आने वाले 2024 में कांग्रेस की सरकार को लाना होगा। देश के अंदर बढ़ रहे बेरोजगारी, मंहगाई ,नफरत फैलाने वाले मुद्दों को लेकर लोगों को सचेत करने की जरूरत है। 2024 में लोग सचेत नही होते है तो झूठा घमंडी सरकार बनेगी।अगर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो आने वाले समय मे चंद मुट्ठी भर उधोगपति के हाथों में देश होगा। देश फिर उस गुलामी की ओर जा रहे है।उस समय हम अंग्रेजों के गुलामी करते थे। आज हम आर्थिक गुलामी की ओर जा रहे है। इन सब से हम सचेत होने होगा।मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी को लाना होगा। पार्टी में युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि जिस तरह राहुल गांधी लोगो के बीच पहुचकर नफरत की बाजार में मुहब्बत की दुकानें खोल रही है उसी तरह हम कार्यकर्ताओ को भी लोगो बीके बीच जाकर पार्टी की विचारधारा को बताना है। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, नसीम अहम बेलाल शेख, शाहीन परवेज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।












