राजकुमार भगत
पाकुड। के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ के बी०एड० विभाग ( सत्र- 2022–24) में नव नामांकित प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन-किया गया। केकेएम कॉलेज के प्राचार्य शिव प्रसाद लोहरा ने सभी नवागंतुक बी एड प्रशिक्षणार्थियों को गुलाब पुष्प देकर उनका स्वागत किया । श्री लोहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा एक अच्छे शिक्षक बढ़ने के लिए कुशल प्रशिक्षण की नितांत आवश्यक है । महाविद्यालय में संबंधित विषयों की कुशल अध्यापकों द्वारा व्यवस्थित अध्यापन कराए जाएंगे ।छात्रों को पूरी रुचि लगाकर लग्न के साथ आगे बढ़े ।उनकी कुशल प्रशिक्षण की जिम्मेवारी उनकी है। सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।







