Search

May 19, 2026 2:17 am

निपेन सिंह बने पाकुड़ होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाउपाध्यक्ष ओर कुंदन कुमार जिला सह सचिव

सतनाम सिंह

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन पाकुड़ जिला के बैनर तले एक बैठक आयोजित किया गया था।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी, प्रदेश सचिव राजीव कुमार तिवारी, प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा, नेत्री रुपिका हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।होमगार्ड के ड्यूटी सम्बंधित ज्वलन्त मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी होमगार्ड को सम्बोधित किया।आगामी 13 मार्च को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार किया।
इस बैठक में कुछ नए पद का सृजन किया गया जिसमें

जिला उपाध्यक्ष निपेन सिंह,जिला सह सचिव कुन्दन कुमार, महिला अध्यक्ष के रूप में कृपालता मराण्डी को चयनित किया गया। साथ ही ड्यूटी बढ़ोतरी के लिए पाकुड़ जिला कमिटी को विचार विर्मश कर रूप रेखा तैयार करने को आदेशित किया गया।
आज की बैठक में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहा, जिला सचिव रामानुज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार चौबे कोषाध्यक्ष वरुण कुमार सरदार, टुम्पा राय, रीना ठाकुर, पुनिता कुजूर, संजीव कुमार साह, शशी कुमार गुप्ता, अमित कुमार घोष,प्रमिला मरांडी, सरस्वती मुर्मू, मेरी मराण्डी, सुहा टुडू, फुलकन टुडू, मलोती मुर्मू, चांदमुनी टुडू, सुनीता मरांडी, टेरेसा हांसदा, सनोति मुर्मू, मेरिना किस्कू, सुभाष मिश्रा, अनुज घोष, अधोर घोष, त्रिनेत्र ठाकुर, शम्भू भंडारी, विश्वनाथ घोष, कालिदास हांसदा, संचय लेट, रन्तु प्रमाणिक, जुएल शेख, मनीष कुमार, विदेश रजक, हरिहर साहा, गोवर्धन ठाकुर, कमरू टुडू, गुलाम सरवर बिन्दु कुमार साहा, प्रशांत मण्डल, सुदीप मण्डल, माणिक मरांडी, बैधनाथ यादव, लखन साहा, सनत कुमार एवम पाकुड़ जिला के तमाम नए और पुराने गृह रक्षक उपस्थित हुए।

img 20230212 wa00163745047371718830497
img 20230212 wa00151244156436045429421
img 20230212 wa00147491911835940686833
img 20230212 wa00174990604629802396097
img 20230212 wa00133340813712355166394
img 20230212 wa00125803529341587609766

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!