अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड के तेतुलिया गांव में कांग्रेस जिला महासचिव युवा नेता दाऊद मरांडी एवं मोहलपहाड़ी सप्ताहिक हटिया में झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने अलग-अलग नुक्कड़ सभा के माध्यम से जय भारत सत्याग्रह का कार्यक्रम किया।कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से सजा दिलाने एवं संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के संकल्प को व्यक्त करते हुए मोदी अडानी द्वारा जनता के धन और देश के धन की लूट के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।साथ ही आगे बताया कि आम जनता को मोदी सरकार के तानाशाही लोकतांत्रिक का पर्दाफाश किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जिला सचिव स्टीफन मरांडी, मंडल अध्यक्ष चार्लेस टुडू, कमाल अंसारी, कल्याण मरांडी, जगनाथ बेसरा, सोरेलाल बेसरा, कालिदास हेम्ब्रम, प्रेम शिला मुर्मू, सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।








