Search

June 9, 2026 12:21 pm

न्यू मार्केट में आए दिन हो रही चोरी की घटना को लेकर व्यवसाई व जनप्रतिनिधियों ने किया बैठक।


फोटो :2 न्यू मार्केट बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि व व्यवसाई।
पतरातू : पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट में आए दिन चोरी की समस्या एवं एवं साफ-सफाई को लेकर मंगलवार को न्यू मार्केट शिव मंदिर के प्रांगण में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो व संचालन समाजसेवी राहुल कुमार सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि न्यू मार्केट की समस्याओं के निराकरण हेतु 21 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पूरे न्यू मार्केट की व्यवस्था इसी कमेटी के द्वारा किया जाएगा। जिसमें थाना प्रभारी गौतम कुमार ने व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि हमारे द्वारा किसी प्रकार की जरूरत होती है तो हम साथ हैं। वही बैठक में अवधेश कुमार चौरसिया, संटू सिंह, गोविंद कुमार सोनी, निर्मल जैन, वार्ड सदस्य कन्हैया प्रसाद, संजीत कुमार, उमाशंकर प्रसाद, गणेश ठाकुर, जनक साव, उदय चौबे, उत्तम सिंह, महेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल , रोहित कुमार सिंह, प्रियांशु कुमार, सुधांशु कुमार, सनी कुमार, मिक्की राज, विक्की राज सहित दर्जनों व्यवसाई उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!