Search

May 20, 2026 11:35 pm

पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने नव वर्ष एवं सोहराय पर्व को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया।

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी के आवाहन पर विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों के संग नव वर्ष एवं सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित हुए। समारोह में सर्वप्रथम प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी के द्वारा नव वर्ष एवं सोहराय की बधाई सभी को दी साथ ही उपस्थित उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपने पंचायत व वार्ड का किस तरह से विकास कर सकते हैं या आपका वार्ड में आपका दायित्व क्या है सभी को विस्तार से समझाया गया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को भी सुना गया। मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, दीपक साहा, भवेश किस्कु, सहित अनेक पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य उपस्थित थे

img 20230108 wa01133122703050538369660
img 20230108 wa01144910267561362289006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!