Search

May 19, 2026 4:21 am

पत्रकार के मां को डायन कह , विरोध करने पर,जानलेवा हमला किया।

साहिबगंज/बरहरवा:-बरहरवा के रहने वाले एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार शंभू कुमार रजक पर पड़ोस के ही गौतम रजक एवं सीदाम रजक के द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है| वहीं घटना के उपरांत शंभू कुमार रजक पर हमला करने वाले गौतम कुमार रजक बरहरवा थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है| इस बाबत शंभू कुमार रजक ने बरहरवा थाना को आवेदन प्रेषित करते हुए कहां है कि गौतम रजक एवं सीदाम रजक दोनों उनकी मां को डायन कह रहा था इसी दौरान उनका विरोध करने के उपरांत दोनों ने मिलकर शंभू रजक के साथ मारपीट किया, वही गौतम रजक जान लेने की नियत से लाठी से उसके सर पर वार किया, जिससे सर फट गया और गिर गया, साथ ही साथ शंभू कुमार के गिर ने के उपरांत जाते-जाते जान मारने का भी धमकी दिया है|

क्या कहते हैं बरहरवा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक!

वही मामले को लेकर बरहरवा पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में अगेतर कार्रवाई की जा रही है|

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!