Search

May 19, 2026 12:35 am

पत्रकार सुरक्षा कानून को पूरे देश में लागू करने के लिए 2 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

सतनाम सिंह

पंद्रह राज्यों के पत्रकारों ने एक स्वर में कहा पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू करे सरकार


पाकुड़-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वाधान में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में एक दिवसीय महासम्मेलन सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में देश के 15 राज्यों से पत्रकार पहुंचे हुए थे।कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सह वर्तमान एमएलसी महादेव जानकर,राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कालावाडी,दरगाह कमेटी मुम्बई एवं अजमेर के दरगाह ख्वाजा साहब के मेम्बर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार जावेद माजिद पारेख,मुंबई हलचल के डायरेक्टर दिलशाद खान, मुंबई के चर्चित समाजसेवी सुहैल खंडवानी ने मुख्य रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात की जानी मानी हस्तियां भी शामिल थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कालावाड़ी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पत्रकारों की सुरक्षा खतरे में है, क्योंकि सरकार से सवाल पूछने पर पत्रकारों के साथ मानसिक शोषण के अलावे जान खतरे में पड़ जाता है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार को अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा के पटल पर पारित करना होगा। उन्होंने कहा पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए गांधी जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर से गुजरात के पोरबंदर से पत्रकार सुरक्षा कानून यात्रा निकाली जाएगी, जो देश के सभी राज्यों से होकर गुजरेगी। इसके बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश भर के 10,000 से अधिक पत्रकार जमा होंगे। उन्होंने कहा जब देश के पत्रकार कमजोर होंगे तो देश भी कमजोर होगा और देश के पत्रकार जब मजबूत होंगे तो भारत देश भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा पत्रकारों को लिखने की आजादी मिले इसके लिए लंबी लड़ाई की जरूरत है।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले छत्तीसगढ़ में लंबी लड़ाई लड़ी गई थी। जिसके कारण छत्तीसगढ़ की सरकार को हिला कर रख दिया था।उन्होंने कहा जब छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की हत्या हुई थी उस दौरान लंबी लड़ाई लड़ी गई थी और अंत में सरकार को झुकना पड़ा।उन्होंने कहा अब पत्रकारों का समय आ चुका है एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए सरकार से लोहा लेना होगा। सरकार से सवाल पूछना होगा,जब पत्रकार सवाल पूछेंगे तो सरकार को भी काम के प्रति ईमानदार होंगे।कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार अविनाश भाऊ काकडे, राम कुमार पाल,सुंदरी ठाकुर, मनोज सिंह,अजय दुबे,मक़सूद आलम ने भी अपनी बातों को प्रमुखता से रखी।कार्यक्रम का संचालन मुम्बई के वरिष्ठ पत्रकार महफूज खान ने की।

img 20230213 wa00452604967301857217531
img 20230213 wa00463910727485719340269

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!