Search

May 19, 2026 8:31 am

पथरघटा गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का हुआ शुभारंभ

एफसी दताय वर्सेस ने पेनल्टी कार्नर में गोल दाग कर एमएनएस महेशपुर पर विजय प्राप्त की

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड के जयपुर पंचायत में बी बी सी क्लब पथरघटा गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का शुभारंभ पाकुड़ के भाजपा पूर्व ज़िप अध्यक्ष सह राजमहल प्रभारी बाबूधन मुर्मू एवं महेशपुर के पूर्व विधायक श्री मिस्त्री सोरेन ने किया। इसमें महेशपुर मंडल के अध्यक्ष साधन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुखेन घोष,जयपुर पंचायत मुखिया रोजमेरी मुर्मू सहित क्लब के अध्यक्ष सचिव मौजूद रहे। फाइनल मैच एफसी दताय वर्सेस एमएनएस महेशपुर के बिच हुआ । वही बाबूधन मुर्मु ने एक एक कर खिलाड़ियों से परिचय किये और फुटबॉल को किक मरकर मैच का सुभारम्भ किया। मौके पर बाबूधन मुर्मू ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा मोदी सरकार के आदिवासीओ के सम्पूर्ण विकाश एवं खिलाड़ियों के विकाश के लिए खेलो इंडिया योजना , फिट इंडिया योजना के साथ साथ विभिन्न योजनाओ का जानकारी दिया साथ ही ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2023 के जनहित के योजनाओ पर विस्तृत जानकारी दिए और बीते दिन हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के संथाल दौरे के बातो को ग्रामीणों के साथ साझा किया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!