सतनाम सिंह
Also Read: गंगा जलापूर्ति योजना की दस्तक, श्याम नगर में पहले घरेलू कनेक्शन से घर-घर स्वच्छ पानी की उम्मीद।
महेशपुर- रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत कांकजोल गांव में मोहन कोड़ा के पुश के बने घर में अचानक आग लगने से आठ बकरियां सहित घर सामान जलकर राख हो गया। वहीं ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कड़ी मशक्कत की लेकिन पानी नही होने कारण उन आठों बकरियों को बचा न सका। वही रद्दीपुर पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर पानी की टैंकर मंगवाया गया और आग पर काबू पाया गया। जिससे अगल बगल बाकी घरों को आग की चपेट से बचा लिया गया। वहीं घर मालिक मोहन कोड़ा ने बताया कि आग कैसे लगी जिसका पता नहीं चल सका। इस आग लगी की घटना में लगभग 80 से 90 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। वहीं इस अगलगी की घटना में हुई नुकसान को लेकर प्रशासन से आर्थिक सहयोग के लिए मुवावजे की मांग की है।










