Search

May 19, 2026 12:25 pm

पांच सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने समाहरणालय के पास दिया धरना

तोफिक राज

मनरेगा कर्मियों को न जॉब सिक्योरिटी और न ही सम्मानजनक वेतन मिल रहा

पाकुड़: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्य नियमितीकरण और वेतनमान को लेकर पाकुड़ समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरने पर बैठे हैं. पाकुड़ के सभी छ ब्लॉक के सैकड़ों मनरेगा कर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं.इस प्रदर्शन कर्मीयों ने बताया कि आज ही के दिन राज्य में मनरेगा योजना को लागू किया गया था.एक ओर सरकार मनरेगा दिवस मना रही है, दूसरी तरफ हजारों मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने पर विवश हैं. आरोप लगाया कि मनरेगा में काम करते हुए 15 साल हो गये हैं. लेकिन अभी तक नियमितीकरण और वेतनमान निर्धारित नहीं किया गया है. सरकार मनरेगा कर्मियों का शोषण कर रही है . हमारी विवशता का फायदा उठाने का काम कर रही है.सरकार न तो जॉब सिक्योरिटी दे रही और न ही सम्मानजनक वेतन दे रही है. छोटी गलती करने पर मनरेगा कर्मियों को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाता है. लेकिन मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण और वेतनमान को लेकर सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया. सरकार मनरेगा कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है, जिसपर जल्द रोक लगायी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि साल 2007 में बनायी गयी सेवा शर्त और कर्तव्य नियमावली मनरेगा कर्मियों के हित में नहीं है. सरकार नयी सेवा शर्त नियमावली बनाये.

बाइट- मनरेगा कर्मी
बाइट- मनरेगा कर्मी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!