सतनाम सिंह
पाकुड़ पॉलिटेक्निक में झारखंड अग्निशमन सेवा के तत्वाधान में जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रविन्द्र ठाकुर एवं उनके सहयोगियों ने पाकुड़ पॉलिटेक्निक के सभी कर्मचारियों को आग लगने के कारण और उससे बचाव के कई तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने सभी के सामने आग बुझाने के कई तरीकों को प्रयोग कर के दिखाया साथ ही मौजूद लोगों से भी करवाया जिससे उनके अंदर से आग का डर निकल सके। संस्थान में सभी कर्मचारी काफी उत्साहित थे और कार्यक्रम से बहुत सारी जानकारी प्राप्त किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ पाकुड़ पॉलिटेक्निक के प्रभारी प्राचार्य डॉ ऋषिकेश गोस्वामी और मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र तथा मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और मुख्य अतिथि रविन्द्र ठाकुर का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्थान के परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।












