Search

June 21, 2026 8:12 pm

पाकुड़ मनिरामपुर में मनरेगा की योजना में खुल्लम खुल्ला मची है लूट

सतनाम सिंह

ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही जांच के लिए उपायुक्त ने भेजी टीम

पाकुड़ सदर प्रखंड के मनिरामपुर में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना(MANREGA) में खुल्लम खुल्ला लूट मची हुई है,कोई पोखर की खुदाई जेसीबी मशीन से करवा रहा है तो बिना काम ही रुपए की निकासी कर रहा है। मनिरामपुर पंचायत में मोकमाउल शेख एवं मतिउर रहमान की जमीन पर डोभा निर्माण कराये बिना सरकारी राशि की लुट किये जाने की शिकायत मिलते ही डीसी वरूण रंजन ने जांच के लिए टीम योजना स्थल पर भेजवाया। डीसी द्वारा दिये गये निर्देश पर सदर बीडीओ सफिक आलम, योजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान एवं मनरेगा लोकपाल विनोद प्रमाणिक,मनिरामपुर पंचायत के मोकमाउल शेख के प्लॉट संख्या 1106 एवं मतीउर रहमान के प्लॉट संख्या 830 में डोभा निर्माण में राशि के गबन किये जाने की मिली शिकायत की जांच की। अधिकारियों की टीम ने पंचायत सचिव सहित योजना के लाभुको से भी आवश्यक पुछताछ की बीडीओ सफिक आलम ने बताया कि मामले की जांच की गयी है और रिपोर्ट डीडीसी को समर्पित की जायेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनिरामपुर पंचायत की शाहिना खातुन, अतिउर रहमान, जेवन अली, लुतफुल हक आदि ग्रामीणों द्वारा डीसी को लिखित शिकायत की गयी थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि मनिरामपुर पंचायत में मनरेगा के तहत योजना संख्या 43. एवं 45 / 2022-23 की स्वीकृति दी गयी। शिकायत के मुताबिक जिस प्लॉट पर डोभा निर्माण की स्वीकृति दी गयी वहां पूर्व में डोभा का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने शिकायत के जरीये डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया कि मनिरामपुर पंचायत के प्लॉट संख्या 1106 एवं 830 में बगैर निर्माण के ही राशि की अवैध तरीके से निकासी कर ली गयी। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

IMG 20230314 WA0068
IMG 20230314 WA0065
IMG 20230314 WA0067
IMG 20230314 WA0066 1
IMG 20230314 WA0069

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!