धीरेन साहा
मन की बात में चंद्रयान की सफलता को लेकर भारत देश ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने को लेकर रविवार को महेशपुर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया. वही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 87, 89 सहित कई बूथों में इस कार्यक्रम को पूरे उत्साह के साथ सुना. मौके पर युवा नेता मनोज सिंह, संदीप भगत, लालटू सिंह, विनोद राय, मिलन घोष, मिठु घोष, राणा सिंह गंगा घोष सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.










