Search

May 19, 2026 7:30 am

पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर थाना प्रभारी एवं एएसआई ने किया बैठक का आयोजन

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार राजदहा एवं गयाबाथन गांव में मंगलवार को पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं एएसआई गोविंद प्रसाद ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया । इस बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक राय ने ग्रामीणों को कई तरह की जानकारियां दी । उन्होंने लोगों को बाल विवाह , बाल श्रम , फर्जी निकासी एवं कई अन्य तरह की जानकारी एवं ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी । पुलिस पब्लिक के बीच की दूरी कम करने एवं अच्छा संबंध बनाने को लेकर जानकारी दी । उन्होंने लोगों से कहा कि अफवाहों से बचें और किसी भी तरह की घटना दुर्घटना हो या फिर किसी तरह की अन्य बात हो तो तुरंत हमे जानकारी दें ताकि लोगों को हमारी ओर से मदद मिल सके । मौके पर पंचायत के मुखिया गांव के सरदार सहित कई सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20230207 wa00787206905960693298557
img 20230207 wa00768813512402334926936
img 20230207 wa00771389099335139638105

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!