सतनाम सिंह
पाकुड़। गर्मी के आरंभ से ही जिलेवासियों को पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पाकुड़ द्वारा खराब चापाकलों की मरम्मत से संबंधित शिकायत के निष्पादन हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। जो 9:00 बजे पूर्वाहन से अपराहन 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में उमेश किस्कू, निम्नवर्गीय लिपिक, मोबाइल संख्या- 9798796348 एवं संदीप कुमार निम्नवर्गीय लिपिक, मोबाइल संख्या- 6207206524 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
पाकुड़ प्रखंड, अमड़ापाड़ा प्रखंड एवं हिरणपुर प्रखंड के लिए कनीय अभियंता दिनेश मंडल, मोबाईल नम्बर- 9155863727 एवं सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, मोबाईल नम्बर- 9773807198 पर अपनी शिकायत दर्ज करा कर समाधान पा सकते हैं।
लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिए कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, मोबाईल नम्बर-8340763109 पर,महेशपुर प्रखंड एवं पाकुड़िया प्रखंड के लिए चंदन कुमार, मोबाईल नम्बर- 9060535260 पर संबंधित प्रखंड के आमजन इस नम्बर पर कॉल करके खराब चापाकलों की मरम्मती से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।







