धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुडिया में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर बीपीओ ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । सभी पंचायत में फुटबॉल ग्राउंड समतलीकरण का कार्य की समीक्षा की । वहीं बीपीओ ने पंचायत में चल रहे अपूर्ण कार्यों को लेकर पंचायत सचिवों को जल्द ही कार्य पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया । वहीं उपस्थित सभी सचिवों से पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना अंतर्गत मेड़बंदी योजना की समीक्षा की गई । बीपीओ श्री पंडित ने प्रति गांव पांच योजना संचालन करने , लेबर डिमांड में अपेक्षित बढोत्तरी करने , मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया । साथ ही अन्य लंबित कार्यों की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । मौके पर कनिय अभियंता लालू रविदास एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव , मुखिया सहित ग्रामरोजगार सेवक उपस्थित थे।







