Search

June 21, 2026 2:36 pm

प्राथमिकता के आधार पर फोटो युक्त मतदाता सूची में करे सुधार: डीसी

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के तहत हो रहे घर-घर सत्यापन का कार्य, बीएलओ रजिस्टर, करेक्शन स्लिप एवं डेथ केस, पुअर इमेज, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, रजिस्टर के माध्यम से मतदाताओं की विवरणी को शुद्धिकरण आदि कार्यो की समीक्षा की।उपायुक्त ने फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यो को एईआरओ जिम्मेवारी पूर्वक एवं तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निदेश दिया। उन्होंने सभी एईआरओ को सभी कार्यों को शत प्रतिशत को पूरा करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जिले के वैसे सभी मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है तथा स्थायी रूप से अन्यत्र चले गए हैं का सत्यापन करते हुए उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। कहा कि ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को मतदाता पहचान पत्र से बदलने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाय। साथ ही साथ कहा कि सभी योग्य मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में निश्चित रूप से दर्ज करायें।बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231011 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!