रिपोर्टिंग-अविनाश मंडल
पाकुड़/मनिरामपुर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (उत्तर टोला) मे मनिरामपुर के मुखिया मोजिबुर रहमान ने स्कूल के प्रधानाध्यापक अजमल खान की मौजूदगी में छात्रों के बीच पोशाक का वितरण किया l मुखिया मोजिबुर रहमान ने कहा कि पोशाक पाकर छात्र काफी खुश नजर आए,इससे छात्रों में शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा l स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी l शिक्षा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है l मौके पर उप-मुखिया शादीउर रहमान, स्कूल के अध्यक्ष अबुल खैर ,खुर्शीद आलम ,जोहार शेख ,सफीकुल इस्लाम ,मोतिउर रहमान,शमशुल हक,अंसारुल हक आदि मौजूद थे l






