Search

May 14, 2026 12:22 am

प्राप्त प्रपत्रों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया सुपर चेकिंग

फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 से संबंधित मामला

आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का किया सत्यापन, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया जरूरी दिशा निर्देश

IMG 20221207 WA0046 1

फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों में प्राप्त प्रपत्रों (प्रपत्र छह, प्रपत्र सात, प्रपत्र आठ ) का सुपर चेकिंग/स्थल निरीक्षण किया गया।

IMG 20221207 WA0044

उनके साथ लिट्टीपाड़ा ईआरओ हरिवंश पंडित, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी हिरणपुर उमेश कुमार स्वांसी एवं सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20221207 WA0042

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन ने आवेदनकर्ताओं के बूथ की जांच की। उन्होंने आवेदनकर्ताओं का प्रपत्र में दी गई जानकारी का सत्यापन किया। उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज का मिलान किया। उपायुक्त ने हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 82, 86, 133,124 एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत 60, 94, 95, 24 एवं 14 मतदान केंद्र संख्या पहुंचे। वहां प्राप्त प्रपत्रों की जानकारी ली और बीएलओ से स्वीकृत/रद आवेदन के संबंध में पूछा। उन्होंने कई आवेदनकर्ताओं के प्रपत्रों की जांच की एवं उनके दस्तावेज का सत्यापन किया।

IMG 20221207 WA0043
IMG 20221207 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!