Search

May 16, 2026 9:51 am

फरमान के बावजूद साप्ताहिक हाट में पशु हुए हलाल

पाकुड़ महावीर जयंती के उपलक्ष में जिले भर के कसाई खानों का सरकारी आदेश पर बंद करने की बात कही गई थी । परंतु सरकारी फरमान जारी करने वाले जिले का एक अदद मुलाजिम भी यह झांकने नहीं पहुंचा कि राष्ट्रीय स्तर पर लगने वाली इस पाबंदी का असर है या फिर नहीं? गोकुलपुर साप्ताहिक हाट बाजार समेत शाम पोल्ट्री फार्म भी खुले रहे। जिला प्रशासन के सरकारी आदेश का पालन शहरों में कितनी संजीदगी से होता है, यह मंगलवार को शहर के कुछ एक जगहों में देखने को मिला, महावीर जयंती को लेकर जिले भर में पशु वध व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था।
इसके बावजूद कुछ 1 जगहों पर मटन, चिकन, मछली की बिक्री बेखौफ होती रही। इनकी मॉनिटरिंग के लिए न तो निगम का अमला इन दुकानों तक पहुंचा और न ही कोई कार्रवाई की गई। इससे उन दुकानदारों का हौसला जरूर बढ़ा, जिन्होंने हर त्योहार की तरह इस त्योहार में भी निगम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं और बेपरवाह होकर अपनी दुकानें खुली रखी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!