Search

May 15, 2026 11:27 pm

बजरंगदल के कार्यकर्ता ने किया रक्तदान

बजरंग पंडित

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा के जीतपुर निवासी संतोष्णी मरांडी जो काफी लंबे समय से किडनी की बीमारी पीड़ित है को डायलेसिस के लिए रक्त की आवश्यकता थी ।उनकी सुपुत्री लता मुर्मू ने बजरंगदल के सह संयोजक प्रतीक तिवारी को इसकी जानकारी दी । प्रतीक ने बजरंगदल के कार्यकर्ता आकाश को इस बाबत जानकारी दी। आकाश ने गोविंद से रक्तदान के लिए आग्रह किया। गोविंद रक्ताधिकोष में आकर पीड़ित व्यक्ति को अपना रक्तदान किया।गोविंद ने बताया की यह उनका दूसरा रक्तदान है।उन्होंने बताया की फिर कभी उन्हे रक्तदान करने के मौका मिले तो वह जरूर रक्तदान करेंगे ।मौके पर रक्ताधिकोष में आकाश,नवीन, पियूष और लता उपस्थित थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!