Search

May 16, 2026 7:04 am

बजरंगदल के निवेदन पर किशन ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अन्तर्गत गोविंदपुर गांव के निवासी मैनेजर मुर्मू (40 ) किडनी की समस्या से जूझ रहे है । डॉक्टर ने उन्हें डायलिसिस करवाने की सलाह दी है। जिसके लिए आज उन्हे रक्त की आवश्यकता थी,इस बात की जानकारी बजरंगदल जिला सह संयोजक प्रतीक कुमार को मिली ।जिसके पश्चात प्रतीक ने किशन भगत से संपर्क किया और रक्तदान करने के लिए निवेदन किया। रक्तदान की बात सुनते ही किशन भगत तुरंत रक्तदान को तैयार हो गए और रक्ताधिकोष में जाकर रक्तदान किया। किशन भगत ने कहा की ये उनका चौथा रक्तदान है उन्हे जब भी रक्तदान का मौका मिलता है वो रक्तदान करते है । किशन का मानना है की रक्तदान करने से शरीर में रक्त संबंध कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है ।इस मौके पर किशन ने युवाओं से भी रक्तदान करने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!