सीएचसी में प्राथमिक उपचार के उपरांत एक को हायर सेंटर रेफर ।
साहिबगंज/बोरियो: थाना क्षेत्र के बोरियों -बरहेट मुख्य पथ के हाथमारी के समीप बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल एवं टेंपो की भिड़ंत से एक महिला सहित तीन घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार छोटा केंदुआ निवासी चुटरा मड़ैया, छोटू मड़ैया, सुगा देवी सभी मोटरसाइकिल मे सवार होकर बरहेट से बोरियों की और आ रहें थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से जा रहे हैं एक टेंपो से भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार सभी घायल हो गए। वहीं बोरियों पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियों लाया गया जहा डॉ सालखु चंद्र हांसदा के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छोटू मड़ैया को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई।





