Search

May 19, 2026 11:23 am

बिजली बिल के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही है ठगी, सतर्क रहें

संवाददाता यासिर अराफात पाकुड़। आपके पास एक मैसेज आ सकता है व्हाट्सएप के माध्यम से जिसमें लिखा हुआ रहता है कि पिछले महीने का आपका बिजली बिल बकाया है जिसके कारण आज रात को आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा, अतः आप दिए गए नंबर पर कॉल करें। इस तरह का मैसेज आने पर आप अलर्ट हो जाएं और सावधान हो जाएं क्योंकि बिजली ऑफिस का इस तरह का मैसेज नहीं आता है। इस तरह का मैसेज भेजने वाले फ्रॉड होते हैं। आप अगर इन फ्रॉड व्यक्तियों के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करते हैं तो आपका बैंक अकाउंट से आपका सारा पैसा गुल हो सकता है। इसलिए समाज के बुद्धिजीवियों को इस तरह के फ्रॉड व्यक्तियों से बचने की जरूरत है तथा सब को जागरूक करने की जरूरत है। इस तरह के ठगी करने वाले गुटों से बचने के लिए कानून का भी सहारा लिया जा सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!