अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया स्थित सभागार भवन में सोमवार को बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के आयोजन करने हेतु एक बैठक की गई। बैठक में उपस्थित अंचल अधिकारी किरण डांग , चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्सिला सोरेन ने पाकुड़िया हाट बाजार को देखते हुए 16 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बीडीओ कुमार ने स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक भाग ले इसके लिए प्रत्येक पंचायत एवं गांव में प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। मौके पर एमपीडब्ल्यू प्रभात दास , लेखपाल सीतेश टुडू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।










