इकबाल हुसैन
नवपदस्थापित बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव का किया स्वागत
महेशपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू के द्वारा किया गया. मौके पर स्थानांतरित बीडीओ उमेश मण्डल को को बुके, गुलदस्ता व माला से सम्मानित कर उपहार प्रदान किया गया.दूसरी तरफ नए बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव का स्वागत बुके व गुलदस्ता देकर किया गया.मौके पर अधिकारियों ने बीडीओ उमेश मण्डल के साथ किए गए कार्य व अनुभवों पर चर्चा करते हुए उन्हें परिश्रमी एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदैव प्रयत्नशील व कर्मठ बताया। उपस्थित लोगों ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी.वहीं निवर्तमान बीडीओ ने महेशपुर प्रखंड में अपने कार्यकाल के दौरान अनुभव और यादों का साझा किया। कहा कि यहां के लोगों से जो प्यार मिला वह जीवन भर दिल में याद बन कर रहेगा. नवपदस्थापित बीडीओ ने कहा कि पंचायत की सभी योजनाओं का लाभ गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचे इसका भरसक प्रयास किया जाएगा। जहां तक संभव होगा सरकारी की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे.अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ने कहा कि बीडीओ उमेश मण्डल अच्छे प्रशासक रहे हैं. जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम करते रहे हैं.इन्हें हमेशा चिता रहती थी कि महेशपुर प्रखंड कैसे आगे बढ़ता रहे। उन्होंने नव पदस्थापित बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव से उम्मीद जताई कि वे अपने कार्य का निर्वहन जिम्मेवारीपूर्वक करते हुए विकास के क्षेत्र में प्रखंड को अव्वल बनाएंगे.इस दौरान मंच संचालन बिपिओ रिज़वान फारुकी ने किया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदुदु,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रॉम,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद, उपप्रमुख नाशिमा खातून,बुदल यादव,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रसंजीत मण्डल,सीओ संजय सिन्हा, स्वच्छता समन्वयक अमरेंद्र कुमार सिंह ,नीरज कुमार, मुकेश मरसिलियास मुर्मू, सईम अख्तर, दीपक कुमार,सुजीत कुमार,सूरज कुमार,सहित सभी पंचायत के मुखिया,पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे।










