Search

May 17, 2026 3:36 pm

बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्वेवेदी ने होली के मद्देनजर क्षेत्र के सभी शराब की दुकान ओर होटलों का औचक किया निरीक्षण।

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमडा़पाडा़ बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्वेवेदी ने होली के मद्देनजर क्षेत्र के सभी शराब की दुकान ओर होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने शराब दुकानों एवं होटलों संचालकों को किसी भी प्रकार की शराब की अवैध बिक्री नहीं करने को लेकर सख्त हिदायत दी। गौरतलब है कि होली के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं होटलों के साथ-साथ बीडीओ ने अन्य कई स्थानों पर छापेमारी की जहां पर किसी भी प्रकार की अवैध शराब का बनाने की सूचना थी। वहीं प्रशासन द्वारा चलाये गए इस अभियान से अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप देखा गया।

IMG 20230308 WA0047 1
IMG 20230308 WA0048

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!