Search

June 19, 2026 7:27 pm

बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण लेने के लिए रांची किया गया रवाना

सतनाम सिंह

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, पाकुड़ के सौजन्य से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत शनिवार को जेएसएलपीएस जिला कार्यालय से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण मिश्रा के द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण लेने के लिए रांची रवाना किया गया।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण देकर सरकार रोजगार देने का कार्य कर रही है। इसी के तहत पाकुड जिले के सभी प्रखंडों से भूमिका गारमेंट सिलाई का प्रशिक्षण,हेलर्स आर्क सहायक नर्स, एस्ट्रिक कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए युवक और युवतियों को रांची के लिए रवाना किया गया है।

मौके पर एसएमपीओ पवन कुमार,डीएम स्किल अखिल केरकेट्टा, बीपीएम फैज़ आलम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इस्माइल शेख, जनसंपर्क कार्यालय से दीपाली साह समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!