राजकुमार भगत
पाकुड़ । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड बोकारो स्टील प्लांट द्वारा सेल फुटबॉल अकैडमी के लिए 9 अप्रैल व 10 अप्रैल 2023 को ट्रायल का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में प्रातः 7:00 बजे से किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला स्तरीय स्टेडियम पाकुर में ओलंपिक संघ जिला फुटबॉल संघ पाकुड द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर संयुक्त रूप से दी गई।पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ व पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि पाकुड़ जिले के बहुत ही गर्व की बात है कि बोकारो स्टील प्लांट द्वारा सैल फुटबॉल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन हेतु पाकुड़ जिले को चुना गया। चयन ट्रायल जिले में होने से जिले के ज्यादा से ज्यादा फुटबॉल के खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे। सेल फुटबॉल अकादमी चयन ट्रायल में संथाल संथाल परगना के विभिन्न जिलों साहिबगंज, दुमका, गोड्डा जामताड़ा के प्रतिभागी भी उक्त चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले बालक खिलाड़ियों का जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ज़रूरी है। खिलाड़ियों का जन्म तिथि 01/01 2007 से 31/12/ 2008 के बीच होना चाहिए, एवं उनका ऊंचाई 5 फुट 7 इंच तथा 28 दांत होना अनिवार्य है ।
जो भी खिलाड़ी उक्त चयन ट्रायल में भाग लेकर चयनित होंगे उन सभी खिलाड़ियों का ट्रायल पुनः बोकारो में लिया जाएगा ।बोकारो में चयन होने के पश्चात सभी खिलाड़ियों को बोकारो सैल फुटबॉल अकैडमी मे रखकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी !
चयनित खिलाड़ियों को निम्न सुविधा होगी प्राप्त
सुसज्जित आवास, भोजन बीएसएल स्कूल में शिक्षा, बीजीएच में चिकित्सा सुविधा, स्कूल यूनिफार्म किताबें , अकादमी यूनिफॉर्म, हॉस्टल ड्रेस, प्रथम वर्ष ₹750, द्वितीय वर्ष ₹850, तृतीय वर्ष हजार रुपए, यह प्रतिमा दिया जाएगा!
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, एथलेटिक्स कोच राजेश कॉल, फुटबॉल कोच रेखा कुमारी, नारायण चंद्र रॉय, भैरव चुंडा मुर्मू, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे।





