राजकुमार भगत
भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ज़िला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे के द्वारा फहराया गया।ध्वजारोहण के उपरांत अमृत पांडे ने उपस्थित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बज कर 18 मिनट पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में रचित भारतीय संविधान को पूर्णतः लागू कर दिया गया था।आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय संविधान की गरिमा मज़बूती से क़ायम है और भारत के तिरंगे का सम्मान संपूर्ण विश्व में बहुत बढ़ा है जिसका उदाहरण हम सब ने रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका के दौरान फँसे भारतीय क्षात्रों की भारत वापसी के समय देखा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेतागण अनुग्रहित प्रसाद साह, बाबूधन मुर्मू, मीरा प्रवीण सिंह, रंजू तिवारी, संपा साहा, दिलीप सिंह, पंकज साह, विनय पांडे, हिसाबी राय, ईवरण गुजराल, रतन भगत, पार्थ रक्षित, मनोरमा देवी, पार्वती देवी, श्यामल गोस्वामी, गुल्लू तिवारी, सपन दुबे, संजीव साह, जीतू सिंह, रविशंकर झा, अरूण चौधरी, मनोरंजन सरकार, गणेश रजक, धर्मेंद्र त्रिवेदी, पवन भगत, मोहन मंडल, पिंका पटेल, कुंदन सिंह, मीठू भगत, मोहन सरकार, बिक्रम मिश्रा सहित अनेक अन्य लोग उपस्थित थे।










