Search

June 21, 2026 2:37 pm

भाजपा मंडल अध्यक्ष की बैठक डाक बंगला परिसर में की गई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया झारखण्ड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व को लेने के पश्चात प्रथम बार आगामी 19 अगस्त दिन शनिवार को जनसभा कार्यक्रम की तैयारी के लिए पाकुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत की अध्यक्षता में रविवार को डाक बंगला परिसर में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में पूर्व विधायक सुफल मरांडी , पूर्व मंडल अध्यक्ष हिरदयानंद भगत , भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसन बेसरा , अजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष बिजय भगत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 19 अगस्त सुबह 11 बजे पाकुड़िया डाकबंगला परिसर में कार्यक्रम निर्धारित है जिसमें प्रखंड के सभी गांव से लोग पहुंचे एवं जिसमें प्रखंड के प्रत्येक बुथ कॉमेटी के सदस्य को भाग लेना है इसी निमित्त किस तरह से प्रखंड के सभी बुथ कमेटी कार्यक्रम में पहुंचे एवं कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लिए एकजुटता के साथ कार्य करने पर सहमति बनी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!