Search

May 16, 2026 8:10 am

भीषण अग्निकांड की दूसरी घटना में एक दर्जन से अधिक घर जले, लाखों का नुकसान

घटनास्थल पर पहुंचे सीओ, थाना प्रभारी व जनप्रतिनिधि, दिया तत्काल राहत सामग्री

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत भट्टा घोष टोला गांव में गुरुवार पूर्वाह्न खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मनिहारी टोला भट्टा के अब्दुल मोमिन के घर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे खाना बनाने के दौरान आग लग गई।तेज पछुआ हवा के कारण आग चारों ओर फैल गई। जिससे पड़ोसी सल्लू मोमीन,अपसारूल मोमिन, प्रकाश साहा,हबीव मोमीन,जहीरुल मोमीन,पंचा मोमीन,प्रताप घोष,फारुक अंसारी,मुख्तार,झकसू घोष,रूमा वेवा,तपन घोष,सुचिन घोष,सपन घोष सहित दर्जनों घर जलकर राख हो गया।आगलगी की घटना में घर में रखे अनाज बिछावन कपड़ा बर्तन नकदी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना में अब्दुल मोमिन के घर में रखा होंडा साइन कंपनी का एक मोटरसाइकिल जल गया। उधर घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर घटना की सूचना मिलने पर उधवा बीडीओ सह सीओ राहुल देव, राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार, राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। साथ ही अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराया। वहीं पंचायत के मुखिया गुलनाज खातुन ने घटनास्थल पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर हाल चाल जाना। मुखिया गुलनाज खातून ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आगलगी की घटना काफी भयावह थी हम उन पीड़ित परिवारों के साथ है। साथ ही अंचल कार्यालय से मुआवजा दिलाने में सहयोग करेंगे। इसके अलावे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही पंचायत वासियों से अपील किया और कहा कि खाना बनाने के दौरान किसी तरह की लापरवाही ना बरतें। छोटी सी गलती ना जाने कितने घर आग की चपेट में आ जाएगा। लोगों से आगलगी की घटना को लेकर गंभीर रहने को कहा।

IMG 20230406 WA0025 1
IMG 20230406 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!