सतनाम सिंह
कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी का प्रयास लाया रंग,चॉकलेट बाट बच्चों संग बिताए कुछ पल।
पाकुड़ प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत के काशीला ग्राम स्थित मॉडल स्कूल में बिजली बिल बकाया को लेकर बिजली विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया था,बिजली कट जाने और भीषण गर्मी की वजह से छात्र-छात्राओं का बुरा हाल हुआ जा रहा था, इस समस्या को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी ने बिना समय गंवाए रांची पहुंच कर माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग आलमगीर आलम को इस संबंधित सारी बातों से अवगत कराया था, माननीय मंत्री आलमगीर आलम ने मामले की गम्भीरता से लेते हुए अविलंब बिजली विभाग को स्कूल में बिजली लाइन जोड़ने का निर्देश दिया एवं 24 घंटे के अंदर मॉडल स्कूल में बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया, बिजली कनेक्शन जोड़ दिए जाने के बाद उदय लखमानी ने स्कूल का दौरा किया एवं छात्र-छात्राओं के बीच चॉकलेट बांटकर खुशी का इजहार किया l बिजली मिलने से शिक्षक,छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों में खुशी का माहौल है lइस कार्य को लेकर सभी ने माननीय मंत्री आलमगीर आलम एवं उदय लखमानी को धन्यवाद दिया l इस कार्य की प्रशंसा चारों ओर हो रही है, मौके पर जिला महासचिव राजकुमार भगत दाऊद मरांडी जिला सचिव सोनू आलम उपस्थित थे। झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने मंत्री जी की तरफ से एक संदेश भी दिया आम जनता को पाकुड़ जिले में ऐसी कोई समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत खबर दी जाए,बच्चे देश के भविष्य है इनके साथ पूरा पाकुड़ पूरा झारखंड और पूरा देश खड़ा है।





