Search

May 16, 2026 8:08 am

मंत्री जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन, दो दिनों तक राजकीय अवकाश घोषित

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को स्कूली शिक्षा, साक्षरता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखण्ड सरकार के मंत्री जगन्नाथ महतो जी के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन धारण कर जिले के सभी कार्यालयों के पदाधिकारी, कर्मियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावे शोक सभा के पश्चात आज और कल दो दिनों का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।
दूसरी ओर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने भी अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो जी का आकस्मिक निधन इलाज के दौरान 6 अप्रैल की सुबह चेन्नई में हो गई है। जिससे समस्त स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग परिवार मर्म्हत है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो जी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यालय एवं सभी सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय तत्काल बंद रखने का निर्देश दिया है।

IMG 20230406 WA0041
IMG 20230406 WA0040 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!