Search

June 22, 2026 6:53 am

मणिपुर सरकार के खिलाफ आदिवासी सुरक्षा के बैनर तले निकाला गया जुलूस

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )मणिपुर मे आदिवासी महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर आदिवासी समाज मे काफी आक्रोश देखा गया.जिसको लेकर सोमवार को आदिवासी सुरक्षा समिति के बैनर तले सैकड़ो आदिवासियों ने रैली निकालकर मणिपुर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आपको बता दे कि यह रैली लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क होते हुए तिलका मांझी चौक पहुंचे.जहां मणिपुर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उसके बाद पुनः प्रखंड परिसर पहुंचकर राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा .इस दौरान रैली को नेतृत्व कर रहे हैं रसका हेम्ब्रम ने कहा कि मणिपुर में जो घटना घटी है यह काफी सर्वनाक घटना है.अब तक पूरे विश्व में इस तरह का घटना नहीं घटी है. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार में महिलाएं और बहन बेटियां असुरक्षित है.साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर में अभी तक कोई खास स्टेप नहीं लिया गया है जिससे कि वहां शांति बहाल हो सके। मौके पर समाजिक कार्यकर्ता संजय मड़ैया , बमना पहाड़ियां, मोतीलाल मरांडी, चंदन टुडू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

IMG 20230828 WA0047 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!