Search

November 18, 2026 10:06 pm

मतदाता सूची में गड़बड़ी की पड़ताल करने बूथों पर पहुंचीं डीसी, आवेदनों का किया सत्यापन।

फॉर्म-6, 7 और 8 की जांच; पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटियां सुधारने में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

पाकुड़। मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत जानने बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। दादपुर, मलयपुर और फरसा के तीन बूथों का निरीक्षण कर उन्होंने बीएलओ-बीलए की बैठक, चुनाव पाठशाला और मतदाता सूची से जुड़े आवेदनों की जांच की। डीसी ने बूथ संख्या 190, 189 और 322 पर फॉर्म-6, 7 एवं 8 के आवेदनों की सुपर चेकिंग की। मतदाताओं से सीधे संवाद कर आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता सूची में सुधार तथा बीएलओ के घर-घर संपर्क अभियान की जानकारी ली।
उन्होंने नोटिस प्राप्त नागरिकों से समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील की। निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी तरीके से पूरा करें और कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
डीसी ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सभी कर्मी गंभीरता से काम करें। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य निर्वाचन कर्मी मौजूद थे।

IMG 20261118 WA0017
IMG 20261118 WA0014 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!