Search

April 25, 2026 8:16 am

मनिरामपुर में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट।

तोफिक राज

पाकुड़।प्रखंड अंतर्गत के मनिरापुर पंचायत में मनीरामपुर आजाद स्टेडियम में सात दिवसीय मनीरामपुर प्रीमीयर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआl इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने बैटिंग, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखवानी ने गेंदबाजी, मनीरामपुर मुखिया मजीबूर रहमान, मोफिज अंसारी , नवदा पंचायत के पूर्व मुखिया ,कबीबुर रहमान ,पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तस्लीम आरिफ़ (बुलेट), चीफ इनरोलर सोनु आलम, नसीम, मोफिज अंसारी, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर सफीकुल आलम, राजिकुल आलम , पाकुड़ प्रखंड सचिव,रामविलास महतो ने क्षेत्ररक्षण कर किया l तनवीर आलम एवं उदय लखमानी ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है l खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ सद्भाव पूर्ण वातावरण का निर्माण होता है l गांव के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है,उन्हें निखारने की जरूरत है lझारखंड मे गठबंधन की सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में जिला खेलकूद पदाधिकारी की नियुक्ति की हैl खेल नीति के तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सीधा प्रवेश का प्रावधान किया गया हैl तनवीर आलम ने प्रतियोगिता के भव्य आयोजन को लेकर मुख्य आयोजनकर्ता मोजीबुर रहमान एवं कमेटी के सभी सदस्यों की प्रशंसा की lमुखिया मोजीबुर रहमान ने प्रतियोगिता के सम्बन्ध मे कहा कि इस प्रतियोगिता में झारखंड, बंगाल और बिहार की कुल आठ टीमे भाग ले रही है l प्रतियोगिता नॉक पद्धति पर खेला जा रहा हैl प्रत्येक मैच 16-16 ओवरों का होगा l प्रतियोगिता का पहला मैच मनीरामपुर क्रिकेट क्लब एवं चांचकी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । मनीरामपुर के कप्तान अकीमुद्दीन ने टॉस जीतकर चांचकी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए चांचकी की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर 259 रनों का विशाल स्कोर बनाया । चांचकी के बल्लेबाज अरविंद ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनीरामपुर की टीम 3 विकेट पर 234 रन ही बना सकी । चांचकी ने यह मैच 25 रनों से जीत लिया । चांचकी के बल्लेबाज अरविंद को उसके बेहतरीन पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया । मौके पर मनिरामपुर पंचायत के उप मुखिया सईदुर रहमान,जोहार शेख ,समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जाकिर हुसैन ,अन्सारुल शेख, मंजारुल इस्लाम ,अरशद अली, खुर्शीद आलम, मेयूर शेख,मैनुल हक, नियाजुद्दीन समसुल शेख आदि मौजूद थे।

img 20230125 wa00058408934010196411379
img 20230125 wa00048456363973467828912
img 20230125 wa00061369460513356853979

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!