सतनाम सिंह
महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के द्वारा एक विवाहिता महिला के साथ देर रात घर के खिड़की से घुसकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में दिए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि विगत 18 सितंबर को रात अपने घर में सोई हुई थी. अचानक अंधेरे में एक व्यक्ति घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता ने चिल्लाने लगी तो उस व्यक्ति ने मुंह दबाकर उसका मुंह बंद करना चाहा, लेकिन पीड़िता ने जोर लगाकर चिल्लाने लगी, तो वह व्यक्ति पीड़िता को छोड़कर भागने लगा. तब पीड़िता ने देखा कि वह व्यक्ति फूलहसन शेख दमदमा गांव निवासी है. पीड़िता के पति लालचंद शेख चेन्नई में काम करते हैं. और पीड़िता अपने घर के अपने कमरे में अकेली रहती है. और सास, ससुर एवं बच्चे दूसरी तरफ रहते हैं. पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी फोन कर दी. उसके बाद महेशपुर थाने में आवेदन दी. पीड़िता के आवेदन में आधार पर महेशपुर थाने में आरोपी फूलहसन शेख के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।





