रिपोर्ट– धीरेन साहा
महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के समीप अवैध कोयला के धंधे पर अंकुश लगाने को लेकर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने गुरुवार रात को जेएसआई आनंद पंडित के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में छापेमारी कर कोयला लादते हुए छः बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस को देखते ही बाइक पर अवैध रूप से कोयला लाद रहे माफिया अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले. जब्त किए गए छः बाइक को महेशपुर थाना ले आयी है।





