सतनाम सिंह
एनजीटी के नियम का हो रहा है घोर उल्लंघन।
बालू माफिया और ट्रैक्टर कर रहे हैं ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल जिसकी भनक पुलिस को भी नहीं।
एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध तरीके से बालू उठाव की सूचना पर महेशपुर पुलिस ने नुराई बालू घाट से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रैक्टर थाना लाने के दौरान गढ़बाड़ी गांव के पास ट्रैक्टर की मालकिन आसिमा खातून ने अपने ऊपर पुलिस द्वारा मारपीट करने तथा अभद्र व्यवहार करने के आरोप में जमकर हंगामा किया। इस दौरान आसिमा खातून पुलिस के वाहन के आगे खड़ी हो गई। तथा पुलिस के वाहन को रोक दिया। इस कारण 30 मिनट तक सड़क जाम लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नवनीत ए0 हेम्ब्रम ने घटनास्थल पहुँचकर घटना की छानबीन करते हुए महिला को न्याय का भरोसा दिला कर सड़क जाम हटाया।






