Search

June 19, 2026 1:45 pm

महेशपुर बीडीओ की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ उमेश मंडल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से लंबित पीएम आवास की लाभुक वार समीक्षा की गई एवं आवास की जांच कर जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर में अपूर्ण आवासों का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023- 24 हेतु गड्ढे की भराई एवं घेराबंदी का कार्य एक सप्ताह के अंदर कार्य करने की निर्देश दिया गया। वहीं आधार बेस्ड पेमेंट अभी भी 6334 मजदूरों का इसमें आधार के अनुसार नाम सुधार नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई तथा 2 दिनों के अंदर आधार संग्रहण तथा नाम में सुधार का कार्य एमआईएस में कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ उमेश मंडल के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिज़वान फारुकी ,सहायक अभियंता उत्तम वैध, कनीय अभियंता सुजीत मंडल, मुखिया, पंचायत सचिव रोजगार सेवक,पंचायत स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!