Search

May 16, 2026 12:16 pm

मांझी परगना लहंती वैसी की मासिक बैठक की गई,जिला स्तरीय बैठक को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

मांझी परगना लहंती वैसी की मासिक बैठक रविवार को मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में परगनेत छुतार किस्कु की अध्यक्षता में आहूत किया गया।बैठक में प्रखंड क्षेत्र के मांझी, परगनेत ,जोग मांझी , गोटे नायकी सहित अन्य उपस्थित थे।बैठक में आगामी 13 अप्रैल को पाकुड़ के रविंद्र भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया ।साथ ही गांव समाज के विभिन्न जन समस्याओं का निराकरण एवं ग्राम प्रधान मांझी का कर्तव्य एवं अधिकार को लेकर चर्चा किया गया। परगनेत छुतार किस्कु ने बताया आयोजित जिला स्तरीय बैठक में क्षेत्र के सभी मांझी, परगनेत ,जोग मांझी , गोटे नायकी सहित अन्य लोग आवश्यक रूप से भाग लेंगे इसको लेकर उपस्थित सभी प्रधान, मांझी को अपने अपने क्षेत्र में जानकारी देने का आग्रह किया।मौके पर मुंशी बेसरा मसीह मरांडी , प्रधान मुर्मू ,गोपी मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!