अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन खक्सा में मुखिया संघ की बैठक सोमवार को मुखिया संघ के सदस्य कालेश्वर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुखिया को मानदेय बहुत दिनों से नहीं मिला है । सामने दुर्गा पूजा को देखते हुए सरकार को मानदेय अब तक दे देना चाहिए । बैठक में पंचायत सुदृढ़ीकरण , टाइड एवं अन टाइड का पैसा जल्द खर्च करने, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के डंगल पेमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त करने , स समय समन्वय समिति की बैठक करने एवं मुखिया संघ को और भी मजबूत करने की चर्चा की गई । मौके पर बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा, तेतुलिया पंचायत की मुखिया मोनिका सोरेन ,पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन , राजपोखर पंचायत की ललिता टुडू , बड़ा सिंहपुर पंचायत के मुखिया कालेश्वर हेम्ब्रम , गणपुरा पंचायत की मुखिया शुशीला मरांडी , खक्सा पंचायत की मुखिया ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम सहित 18 पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।










