Search

June 4, 2026 9:19 pm

पर्यावरण संरक्षण के साथ जीवन रक्षा का संदेश, वन विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर।

पाकुड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के चौथे दिन गुरुवार को पाकुड़ वन प्रमंडल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव जीवन बचाने का संदेश दिया गया। शिविर का शुभारंभ वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा ने रक्तदान कर किया। इस दौरान जिला अस्पताल की रेड क्रॉस एवं ब्लड बैंक टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। वन विभाग के अधिकारियों, महिला एवं पुरुष वनकर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा ने कहा कि जिस प्रकार पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण और धरती को जीवन दिया जाता है, उसी प्रकार रक्तदान कर किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन भी आवश्यक है। ब्लड बैंक के चिकित्सकों ने वन विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में रक्त की कमी की समस्या बनी रहती है। ऐसे समय में आयोजित रक्तदान शिविर गंभीर मरीजों एवं दुर्घटना पीड़ितों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। शिविर के समापन पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने सभी रक्तदाताओं तथा चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण जागरूकता के साथ ऐसे मानवीय और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

img 20260604 wa00256988597529945403006
img 20260604 wa00221042288987831300949

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!