Search

May 18, 2026 12:26 pm

मीटर लगाकर बिजली का करें उपयोग एक सौ युनिट मुफ्त : अमीत कुमार

संवाददाता जयराम मंडल

उधवा। उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत किष्टोपुर गांव में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से बिजली की बचत के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक किया। जानकारी के अनुसार सहायक विद्युत अभियंता अमीत कुमार भगत ने किष्टोपुर गांव पहुंचकर बिजली की बचत के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक किया। इस दौरान श्री भगत ने बताया कि झारखंड सरकार की तरफ से प्रत्येक विद्युत उपभोक्ताओं को सौ यूनिट बिजली फ्री में दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को अपने-अपने घरों में विद्युत मीटर लगाने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित जानकारी दी। आगामी 27 फरवरी को उधवा चौक में लगने वाले विद्युत शिविर की जानकारी दी। कहा कि विद्युत उपभोक्ता शिविर में पहुंचकर अपना बकाया राशि भुगतान कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!