Search

May 16, 2026 4:09 am

मुखिया ने फीता काट नवनिर्मित विद्यालय पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया।



धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत गणपुरा पंचायत के तालडीह गांव में रविवार को नवनिर्मित निजी विद्यालय पब्लिक स्कूल का उद्घाटन दुमका जिला अंतर्गत झुनकी पंचायत के मुखिया विनय सोरेन ने नारियल फोड़ने के साथ फीता काटकर किया । इसके पूर्व विद्यालय के संचालक अर्जुन मुर्मू ने अतिथियों का स्वागत मलापहनाकर एवं बुके देकर किया । मौके पर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झुनकी मुखिया विनय सोरेन ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाले गरीब बच्चो के लिए ये पब्लिक स्कूल आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा,इस विद्यालय में बहुत ही कम फीस एवं रियायती छूट पर बच्चो को बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी । इस दौरान अतिथियों ने विद्यालय में नामांकित छात्रों एवं उनके अभिभावकों को कलम, कॉपी, कैलेंडर इत्यादि सामग्री देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गणपुरा पंचायत की मुखिया सुशीला मरांडी, धावा डंगाल पंचायत के मुखिया दिनेश सोरेन ने भी उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

IMG 20230409 WA0046
IMG 20230409 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!